पाला स्कूल ऑफ एज्यूकेशन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

नोहर, 17 फरवरी।  बसंत पंचमी के पावन अवसर पर स्थानीय अपाला स्कूल ऑफ एज्यूकेशन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।


जिसकी शुरूआत मॉ सरस्वती के चित्र के दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन से हुई। इस मौके पर एडीजे पवन कुमार वर्मा, एडीजे पुखराज गहलोत, एसीजीएम नरेंद्र खत्री, पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया, एसीटीओ रमेश सिहाग, ओम खटोतिया अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं व 12वीं  उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं के साथ-साथ शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।

इसके अलावा कार्यक्रम में गायन के क्षेत्र में जिला स्तरीय उपलब्धि के लिए छात्र विशाल सैनी व कराटे में राज्य स्तरीय उपलब्धि प्राप्त करने के लिए छात्र हेमंत को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से लक्ष्य के साथ आगे बढऩे के लिए पे्ररित किया। वक्ताओं ने कहा प्रतिभाओं के सम्मान से उनकी हौसला अफजाई होती है व अन्यो को प्रेरणा मिलती है।  वक्ताओं ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में अतिथियों का स्कूल के चैयरमेन डी.डी. शर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। स्कूल के निदेशक महेश शर्मा ने आभार व्यक्त किया।