नोहर, 17 फरवरी। दिवगंत सीताराम जोशी की स्मृति में उनके परिवारजनों कि ओर से गांव भूकरका के बस स्टेण्ड पर यात्रियों के बैठने के लिए 6 सीमेंटेड कुर्सिया लगाई गई।
जिनका लॉकापर्ण स्वर्गीय सीताराम जोशी कि धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री देवी द्वारा किया गया। इस मौके पर डॉ. एल.एन. शर्मा ,डॉ. नीरजा शर्मा सहित गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। ग्रामीणों ने बताया कि बस स्टेण्ड पर उक्त सीमेंटेड कुर्सिया स्थापित करने से बस स्टेण्ड में आने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। ग्रामीणों ने इसके लिए जोशी परिवार का आभार जताया।


