नोहर, 21 फरवरी। स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में मिशन स्वास्थ्य सेवा समिति द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में जयपुर से नारायणा अस्पताल के इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राजेन्द्र बंसल द्वारा रोगियों को परामर्श दिया गया । शिविर में गांठ , नसों में खिंचाव , पेट की गांठ , पैरों में दर्द एंव शरीर की नसों से सबंधित रोगियों की जांच कर नि:शुल्क दवाएं दी गई । समिति के सरंक्षक हनुमान प्रसाद व्यास ने बताया कि इस शिविर में सिरसा ,हनुमानगढ़ ,साहवा, रावतसर आदि स्थानों से भी आये रोगी लाभान्वित हुए । समिति के अध्यक्ष एडवोकेट के.एल. मित्रुका ने बताया कि मिशन सौ बैड एंव मिशन स्वास्थ्य सेवा समिति द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में निरतंर इस प्रकार के शिविर आयोजित किये जाते रहेंगे। शिविर का अवलोकन करते हुए विधायक अमित चाचाण ने मिशन स्वास्थ्य सेवा समिति की सराहना करते हुए विधायक अमित चाचाण ने कहा कि मिशन सौ बैड क्षेत्र की चिकित्सकीय सुविधाओ के लिए निरन्तर प्रयासरत है । इस अवसर पर राजकीय चिकित्सालय की क्रमौन्नत करने एंव ट्रॉमा सेंटर की मंजूरी के लिए मिशन सौ बैड ने विधायक अमित चाचाण को आभार जताया । शिविर में डॉ. जयप्रकाश सुथौड़, वैद्य मनोहर लाल शर्मा, डॉ. विनोद मुंड ,डॉ. संगीता खीचड़ , डॉ.सुरेंद्र शर्मा, भीमसेन कड़वासरा, श्रीमती शशि माहेश्वरी , जय प्रकाश अग्रवाल, सन्नी चाचाण, राजेन्द्र थिरानी , महेंद्र माचरा ,सुनील राठी , सुरेश पारीक , कैलाश तिवाड़ी , लालचंद सैनी , सुनील जोशी , हरि मित्रुका, रोहताश सैनी सहित अनेक लोग उपस्थित थे। मिशन स्वास्थ्य सेवा समिति द्वारा डॉ. राजेन्द्र बंसल का साफ़ा पहनाकर अभिनंदन भी किया गया ।

