प्रशासन की सख्ती व विधायक अमित चाचाण द्वारा लगातार किये प्रयासों के परिणाम स्वरूप टेल तक सिंचाई पानी पहुंच गया।

 प्रशासन की सख्ती व विधायक अमित चाचाण द्वारा लगातार किये प्रयासों के परिणाम स्वरूप रासलाना वितरिका के टेल तक सिंचाई पानी पहुंच गया।


नोहर, 13 जनवरी।  प्रशासन की सख्ती व विधायक अमित चाचाण द्वारा लगातार किये प्रयासों के परिणाम स्वरूप रासलाना वितरिका के टेल तक सिंचाई पानी पहुंच गया। सख्ती का आलम इस कदर है कि रेगुलेशन शुरू होने के दूसरे दिन बाद ही क्षेत्र के टेल तक सिंचाई पानी पहुंच गया। किसानों ने बताया कि रेगुलेशन शुरू होने के दूसरे दिन आज तक कभी उनके पास पहले पानी नही पहुंचा था। रासलाना वितरिका के पांचो माईनरो में बुधवार को सिंचाई पानी पहुंच गया। क्षेत्र के मेघाना माईनर, बडबिराना माईनर, ढाणी चारणान माईनर व आपूवाला माईनर कि टेल पर सिंचाई पानी पहुंच गया। सिंचाई पानी पहुंचने पर किसानों कि चेहरो पर खुशी कि लहर देखी गई किसानों ने बताया कि पिछलें कई सालों में इतने अधिक प्रवाह में सिंचाई पानी टेल तक कभी नही पहुंचा था। यह सिंचाई पानी चना व सरसों कि फसल के लिए जीवनदायी साबित होगा। किसानों ने इसके लिए विधायक अमित चाचाण के साथ-साथ पूरा प्रशासनिक अधिकारियों कि टीम का आभार व्यक्त किया है। वही बुधवार को विधायक अमित चाचाण भी नहरों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने विभिन्न माईनरों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। विधायक ने इस मौके पर किसानों को भी अधिकारियों का सहयोग करने व भविष्य में नहरों कि सिल्ट आदि का ध्यान रखने कि बात कही। विभिन्न माईनरों पर मौजूद किसानों ने विधायक अमित चाचाण का आभार व्यक्त किया।

VIDEO=======


 मंगलवार को रासलाना वितरिका का रेगुलेशन शुरू हो गया। जो 20 जनवरी तक चलेगा। सिंचाई अधिकारियों कि दर्जनों टीम दिन-रात गश्त करने में लगी हुई है। किसानों ने बताया कि वर्तमान में रासलाना टेल पर 2.4 फीट का गेज है। जो कई वर्षो बाद इस लेवल पर पहुंचा है। रासलाना वितरिका के पांचो माईनरो के माध्यम से नोहर क्षेत्र के 27 गांवों में सिंचाई पानी पहुंचता है।  रासलाना वितरिका टेल संघर्ष समिति के अध्यक्ष कृष्णलाल सहारण ने टेल तक सिंचाई पानी पहुंचने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा विधायक अमित चाचाण का आभार व्यक्त किया है। विधायक अमित चाचाण ने बताया कि क्षेत्र के किसानों को टेल तक पूरा सिंचाई पानी मिले। इसके लिए वे लम्बे समय से प्रयासरत है।


प्रत्येक प्लेटफार्म पर पूरा सिंचाई पानी देने व सिंचाई पानी चोरी रोकने कि मांग को उठाया गया है। गत दिनों जिला प्रभारी मंत्री कि बैठक में टेल तक पूरा सिंचाई पानी पहुंचाने का मामला जौर-शौर से उठाया गया था। जिसके बाद जिला प्रभारी मंत्री इस संबंध में कड़ी कार्यवाही कि निर्देश दिये थे। जिसके बाद पूरा प्रशासनिक अमला सक्रिय हो पाया है। विधायक ने बताया कि प्रत्येक रेगुलेशन में टेल के किसानों को पूरा सिंचाई पानी मिले। इसके लिए निरंतर प्रयास जारी रहेेेगें। पूर्व में विधायक अमित चाचाण सिंचाई पानी निगरानी कि लिए नहर किनारे तम्बू भी लगा चुके है।