भामाशाह संतलाल मोदी की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

 नोहर, 13 जनवरी।  भामाशाह  संतलाल मोदी की द्वितीय पुण्यतिथि पर बुधवार को  यहां पुष्करणा भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मोदी परिवार द्वारा किया गया ।


इस मौके पर भामाशाह संतलाल मोदी की स्मृति में उनके परिवार द्वारा भूमा निकेतन द्वारा संचालित अस्पताल में एक एम्बूलेंस भेट की गई। साथ ही मोदी परिवार द्वारा जनता क्लीनिक  के नये बन रहे भवन में एक लाख रुपये सहयोग स्वरूप देने कि घोषणा कि गई। इस मौके पर भूमा निकेतन हरिद्वार पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ  महाराज, विधायक अमित चाचाण, पूर्व सरपंच धर्मपाल ढि़ल, पूर्व  प्रधान अमर सिंह पूनिया, उपजिला प्रमुख मुकेश सहारण, बार संघ अध्यक्ष मुरारी लाल चोमवाल, श्रवण तंवर, बलवीर सुथार, डॉ. चंद्र सुथार, डॉ. हरीश गुप्ता, ईवान टाक, ओम प्रकाश मोदी थे अतिथि के रूप में उपस्थित थे। श्रद्धांजलि सभा की शुरूआत स्वर्गीय संतलाल मोदी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर कि गई। इस मौके पर भूमा निकेतन हरिद्वार पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ  महाराज ने कहा कि मनुष्य जन्म से नहीं अपने कर्मो से महान बनता है। पुण्य आत्मा उदारमना संतलाल मोदी में वे सभी गुण थे। उन्होंने दिवंगत संतलाल मोदी को जरूरतमंदो की सेवा करने वाला इंसान बताया। विधायक अमित चाचाण ने दिवंगत संतलाल मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया।  दिवंगत संतलाल मोदी के पुत्र संजय मोदी ने अपने पिता के पदचिन्हों पर चलकर सामाजिक कार्यो में भागीदारी निभाने कि बात कही। 

VIDEO ---------


 अन्य वक्ताओं ने कहा कि कस्बें के प्रत्येक धार्मिक, व्यापारिक, सामाजिक, राजनैतिक कार्यो में दिवगंत मोदी कि भागीदारी बनी रहती थी। इस मौके पर मिशन सौ बैड के संयोजक के.एल. मित्रुका ने स्व. संतलाल मोदी कि स्मृति में राजकीय चिकित्सालय में शिशु नर्सरी को गोद लेने कि घोषणा कि। जिस पर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज कि प्रेरणा से मोदी परिवार द्वारा मिशन 100 बैड को एक लाख रुपये भेंट किये गये। इस मौके पर सुमन ओझा के द्वारा भामाशाह स्व. संतलाल मोदी के नोहर में स्टेच्यू लगाए जाने की मांग मोदी परिवार से कि गई।  इस मौके पर दिवंगत संतलाल मोदी कि धर्मपत्नी कमला मोदी, पुत्री उर्मिला मित्तल, पुत्रवधु श्रीमती सुमन मोदी, पौत्र मंयक मोदी, पौत्री पूर्वा मोदी मौजूद थे ।


श्रद्धाजंलि सभा में पंडित राकेश शर्मा, ओम प्रकाश मोदी, शशिकांत मोदी, जगदीश मोदी, भानु प्रकाश मोदी, सुशील मित्तल, बीसीएमओं डॉ. प्रदीप कड़वासरा, डॉ. अंजना कामरा, वैध मनोहर शर्मा, डॉ. जेपी सुथोड़, डॉ. गौतम स्वामी, डॉ. शंकरलाल जांगिड़, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, ब्राहम्ण महासभा के अध्यक्ष सुरेश पांडिया, गिरीश मोदी, अनिल कड़वासरा, जुगल कलानी, ओम सिंधी, राजेन्द्र कंदोई सुशील सिपानी, सुभाष सरावगी, राजेंद्र थिरानी, ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण कासनिया, ओम प्रकाश चौधरी, हनुमान प्रसाद व्यास, त्रिलोक बंसल किशन चाचाण, शैलेश माहेश्वरी, कैलाश गोल्याण, राजेश भूकरकेवाला, अंजनी खदरिया, अवतार सिंह, रफीक चौहान, मुकेश हिसारिया, सांवरमल हिसारिया, मुकेश बंसल, बालकृष्ण व्यास, शशिकांत शर्मा, पटेल बंसल, भूप सिहाग, जमनाधर चाचाण, पूनम हिसारिया, सुशील मोदी, शशि मोदी, चंपालाल आचार्य, रमेश खटोतिया, सुनील राठी, राकेश दीक्षित, आशीष मोदी, मुकेश मिश्रा, जयकिशन वर्मा, राकेश नागल, दिनेश भुकरकेवाला, रामचंद्र पारीक आदि उपस्थित थे। मोदी परिवार द्वारा अतिथियों को साफा, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप पुरोहित ने किया।