कस्बें में बुधवार को कोरोना वैक्सीन का ड्राय रन किया गया। ड्राय रन के लिये चिकित्सा कर्मियों की अलग-अलग ड्यूटियों लगाई गई। स्थानीय राजकीय कन्दोईया पीएचसी पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वैक्सीन का ड्राय रन किया गया।
ड्राय रन के लिए सुरक्षात्मक उपायों, ऑनलाईन पंजीकरण, रिकॉर्ड संधारण, वैक्सीन लगाने वाले व्यक्तियों कि निगरानी का मूल्याकंन किया गया। बुधवार को 20 स्वास्थ्य कर्मियों पर ड्राय रन किया गया। इस दौरान चिकित्सा कर्मियों द्वारा लाभार्थी के वैक्सीन केन्द्र में प्रवेश से लेकर निगरानी कक्ष तक मॉनटिरिंग कि गई। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन छिम्पा, बीसीएमओं डॉ. प्रदीप कड़वासरा, डॉ. विनोद मूंड, डॉ. सुरेेन्द्र शर्मा, डॉ. रीना चौहान, मधुसुदन शर्मा सहित अनेक स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।


