नोहर, 12 जनवरी। नगर पालिका चुनावों को लेकर सरगर्मिया तेज होने लगी है। पालिका चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी जिया उर रहमान आरिफ मंगलवार को नोहर पहुंचे। उन्होंने यहां रामा मैरिज पैलेस में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण भी उपस्थित थे। विधायक अमित चाचाण व प्रदेश सचिव जिया उर रहमान आरिफ ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की व पालिका चुनावों को लेकर फीडबैक लिया। इस मौके पर प्रदेश सचिव जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि राज्य में कांग्रेस के दो वर्ष के शासन में विकास कार्यो के नये आयाम स्थापित हुये है। कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने के बाद दो साल में घोषणा पत्र में किये गये वायदो को 50 प्रतिशत से अधिक पूरा किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद ही पार्टी प्रत्याशी तय किये जायेगें। उन्होंने कहा कि पार्टी कि रीति-नीति में विश्वास रखने वाले जीताऊ प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भूलाकर चुनावो की तैयारियों मेें जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि पालिका चुनाव विकास के नाम पर लड़ा जाएगा। गत चार माह में कस्बें में हुये करोड़ो रुपये के विकास कार्य किसी से छुपे हुये नही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यो का क्रम जारी रखने के लिये उन्हें विश्वास है कि नोहर नगर पालिका में कांग्रेस पार्टी परचम लहरायेगी। उन्होंने कहा कि नोहर नगर पालिका में कांग्रेस पार्टी समस्त 40 वार्डो में पार्टी के सिम्बल पर चुनाव लड़ेगी। विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासन में नोहर विधानसभा क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हो रहे है। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण ने कहा कि सम्पूर्ण क्षेत्र का सर्वागीण विकास ही उनका ध्येय है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं व वार्डवासियों कि राय के बाद कार्यकर्ताओं की बीच बैठकर प्रत्याशी तय किये जायेगें। इस मौके पर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्रवण तंवर, कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष बलवीर सुथार, उप प्रधान रामकुमार सैनी, उप जिला प्रमुख मुकेश सहारण, निरंजन गोल्याण, बदरूद्दीन टाक, नियामत अली, मुकेश मिश्रा, लोकेश सैनी, राधेश्याम जोईया, मुकेश पंडा, महबूब आईतान, बलदेव भाटी, बिस्मिला जोईया, सुरेन्द्र पारीक, सेवाराम सिंधी, बाबूलाल खटोतिया, सुन्दर सैनी, मोहन सुथार, शेरसिंह, हनुमान गोठड़ीवाल, सतीश सोनी, सुरेश तिवाड़ी, ओमप्रकाश सोनी, हरिश वाधवानी, चानणमल फूलवाडिय़ा, पूर्णराम रेगर, हाकम अली, हनीफ नागरा, नबावद्दीन, प्रदीप सेवग, मुकेश जोशी, पवन स्वामी, मुकेश वाधवानी, लालचंद तंवर, भरत तंवर सहित अनेक कार्यकर्ता व पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी जिया उर रहमान आरिफ का राजस्थानी साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला प्रभारी व विधायक ने पालिका चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से आवेदन भी लिये।

