दलपतपुरा के खेल स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

 नोहर, 13 जनवरी।  क्षेत्र के गांव दलपतपुरा के  खेल स्टेडियम में बुधवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बाबा कमलाई नाथ ने फीता काटकर किया।


इस अवसर राजाराम बैनीवाल अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर कोच कोच गोपाल कंपोज ने कहा की खेलने से व्यक्ति का शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है । दौडऩे से शारीरीक एव मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को आगे बढने का मौका मिलता है और सेना एवं पुलिस की भर्तियों की फिजिकल तैयारी भी होती है।  युवा नेता शैलेन्द्र बैनीवाल ने इस प्रकार कि दौड़ प्रतियोगिताओं कि महत्ती आवश्यकता पर बल दिया। प्रतियोगिता में प्रथम प्रथम स्थान मंदीप भोगराना वीर डिफेंस एकेडमी, द्वितीय स्थान जयदीप नेहराना, तृतीय स्थान अशोक  ने हासिल किया। इस मौके पर  कुलदीप सहू, प्रताप बैनीवाल सरपंच ललाना, एडवोकेट रोहिताश,विकास सहू , विनोद स्वामी, शैलेन्द्र बैनीवाल, संजीव माली, पवन छिम्पा, हितू भोगराना, कृष्ण कड़वासरा, राहुल, अमित, संदीप बैनीवाल आदि उपस्थित थे।