अपवाद को छोडकर धरती पर जन्म लेने वाले हर इंसान का पहला सपना होता है कि वह प्राणी मात्र की सेवा के काम आये लेकिन जीवन-जमानें की जटिलताओं से के चलते सेवा का यह सौभाग्य सबको नसीब नही होता। उपरोक्त विचार निष्काम भामाशाह राधाकृष्ण बिश्नोई ने स्व. चै. श्योनारायण बिश्नोई “भामाशाह” की पुण्यस्मृति में आयोजित 114वें नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य टेली-परामर्श शिविर में व्यक्त किये। यह शिविर उनके वित्तीय सहयोग से आयोजित किया गया । निष्काम फाउण्डेशन के अध्यक्ष डा धनेश कुमार गुप्ता ने विडियो काॅल के माध्यम से निष्काम भामाशाह राधाकृष्ण बिश्नोई का जरूरतमंद मानसिक रोगियों की सेवा में वित्तीय योगदान करने पर आभार प्रकट किया।
केकार्यक्रम सयोजक महावीर गोस्वामी ने बताया कि टेली-परामर्श शिविर में सिंगापुर में कार्यरत वरिष्ठ मनोचिकित्सक डाँ॰ धनेश कुमार गुप्ता व राजकीय मेडिकल काॅलेज बाड़मेर में कार्यरत सहायक आचार्य डाॅ॰ गिरिश कुमार बनिया ने 69 मानसिक रोगीयों को विडियो कान्फ्रेंस के द्वारा परामर्श देकर उपचार किया। टेली-परामर्श शिविर में निष्काम कार्यकर्ता रविन्द्र सिंह रामगढ़िया, मुकेश कुमार, अमनदीप सिंह, पवन कुमार, महावीर गुज्जर, रविन्द्र पूनियां, प्रेम मण्डा, शिवदीप शर्मा व संदीप कुमार ने सेवाऐं दी।

