नोहर, 15 जनवरी। नगर पालिका चुनावों को लेकर शुक्रवार को नामाकंन भरने का कार्य पूरा हो गया। शुक्रवार को नामाकंन भरने के अन्तिम दिन 97 नामाकंन पत्र दाखिल किये गये। अब तक कुल 162 नामाकंन पत्र दाखिल हो चुके है। शुक्रवार को नामाकंन का अन्तिम दिन होने के कारण दिनभर गहमागहमी रही। उधर शुक्रवार को भाजपा कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। दोनो पार्टियों ने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची सीधी निर्वाचन अधिकारी एसडीएम श्वेता कोचर को सोंपी। नोहर के कुल 40 वार्डो में कांग्रेस ने 38 प्रत्याशियों को सिम्बल जारी किया है। वही भाजपा 40 वार्डो में मात्र 8 वार्डो में सिम्बल दिये है। विधायक अमित चाचाण ने बताया कि पालिका चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से ही टिकट वितरण कि गई है। उन्होंने बताया कि वार्ड नं. 18 व 20 में निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन करने का निर्णय लिया है। वही भाजपा द्वारा 8 प्रत्याशियों को सिम्बल दिये जाने के सवाल पर भाजपा नोहर निकाय चुनाव प्रभारी रतन गणेशगढिय़ा ने बताया कि स्थानीय राजनैतिक समीकरणों के चलते पार्टी ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी स्तर पर तय हुई रणनीति के अनुसार यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने 8 वार्डो में सिम्बल पर प्रत्याशी उतारे है। वही शेष वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशियों का समर्थन करने का निर्णय लिया है। चुनाव कि सही तस्वीर नामाकंन वापिसी के बाद ही सामने आयेगी। शनिवार को नामाकंन पत्रों की जांच होगी। 19 जनवरी तक नामाकंन वापिस लिये जा सकेगें। 20 जनवरी को चुनाव चिन्ह आवंटित होगें। नोहर नगर पालिका का अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है।

