नोहर, 14 जनवरी। नगर पालिका चुनाव के तहत गुरूवार को 43 प्रत्याशियों ने 47 नामाकंन पत्र दाखिल किये। गुरूवार को वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस से बिस्मिल्ला, निर्दलीय लवीना, वार्ड 5 से निर्दलीय बरखा, वार्ड 6 से कांग्रेस से बुद्राम, निर्दलीय आरिफ व मुंसफ खान, वार्ड नं. 7 से कांगे्रस की रजिया बानो, निर्दलीय खालिदा व सुमैया बानो, वार्ड 8 से असलम कांग्रेस, वार्ड 9 से शैलेन्द्र सिंह निर्दलीय, सुलेन्द्र कुमार माकपा , वार्ड 12 से चंद्र कुमार निर्दलीय, वार्ड 16 से रुस्तम कांग्रेस ,अयूब निर्दलीय, वार्ड 17 से सिमा देवी भाजपा,जावेद अख्तर कांग्रेस व निर्दलीय, वार्ड 18 से मनी निर्दलीय, वार्ड 20 से नीलम भाजपा ,पवन कुमार व सुशील कुमार निर्दलीय, वार्ड 21 से मुकेश कांग्रेस, अमित भाजपा, किशन भाजपा व निर्दलीय, वार्ड 22 से सतीश सोनी कांग्रेस व निर्दलिय, पुनीत शर्मा भाजपा, वार्ड 23 से सुरेंद्र निर्दलीय, वार्ड से 24 से राकेश व लिच्छु कांग्रेस, राजेन्द्र निर्दलीय, वार्ड नं. 25 से पवन कुमार कांग्रेस, वार्ड नं. 26 से महेश कुमार कांग्रेस व निर्दलीय, वार्ड 28 से दीपकचन्द माकपा, दुनीराम निर्दलीय, वार्ड 32 से फिरोज कांग्रेस, इरफान माकपा , वार्ड 33 से जन्नत माकपा, वार्ड 34 से ताहिरा निर्दलीय , वार्ड 35 से प्रेम कुमारी निर्दलीय, वार्ड 37 से जावेद खान कांग्रेस, वार्ड 39 से शारदा निर्दलीय, वार्ड 40 से कृष्णा ने कांग्रेस पार्टी से नामाकंन पत्र दाखिल किया। नामाकंन दाखिल करने कि शुक्रवार को अन्तिम तारीख है। हालांकि अभी तक किसी भी पार्टी ने अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी नही की है।

