नोहर, 16 जनवरी। बीति रात्रि को यहां जनता होस्पिटल के पास स्थित आधा दर्जन दुकानें के अज्ञात चोरो ने ताले तोड़ कर चोरी की घटना का अंजाम दिया। अज्ञात चोरो ने यहां जनता होस्पिटल के पास स्थित मल्लूराम व्यास के रेस्टोरेंट का ताला तोड़ कर दुकान में रखे करीब 25 हजार रुपये चुरा लिए।
चोरो ने ठीक इसी के सामने पारीक टी स्टाल का ताला तोड़ कर नुकसान किया। इसके बाद चोरो ने जय अम्बे मोबाइल सेंटर में चोरी की घटना को अंजाम दिया । यहां चोरो ने दुकान में रखे मोबाईल कट्टे में तो भर लिये मगर अदेंशा जताया जाता है कि किसी के आने कि आहट सुनकर मोबाईल से भरा कट्टा दुकान में ही छोडक़र भाग गये। अनाज व्यापारी पवन अग्रवाल के गोदाम का शटर तोड़ वहां रखी बीज की बोरी पार कर दी । शुक्रवार रात को ही इसी जगह एक चाय के खोखे का ताला तोड़ कर सामान चुरा लिया । इसके अलावा चोरो ने और एक- दो दुकानों के ताले तोडऩे की कोशिश की लेकिन वे इसमें सफल नही हुए । सुबह जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानो पर आये तो उन्हें चोरी कि घटना का पता चला। शनिवार सुबह इस तरह एक साथ हुई इतनी चोरी की वारदातों के बाद लोगो मे हडक़म्प सा मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारो से घटना के संबंध में जानकारी लेकर मौका मुआयना किये। पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो के फुटैज खंगाले। नागरिकों ने सर्दी के मौसम को देखते हुए रात्रि कालीन गश्त और अधिक बढ़ाने की मांग की है। चोरो ने जिस तरह घटनाओं को अंजाम दिया पुलिस इसमें प्रथमदृष्ट नशेड़ी युवकों पर शक जाहिर कर रही है।