नोहर, 16 जनवरी। स्थानीय भारत माता आश्रम में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक निधि समर्पण योजना प्रारम्भ करने हेतु रखी गई । जिसमे धन संग्रह हेतु नोहर शहर एवं ग्रामीण टोली की रचना की गई व दानदाताओ से सम्पर्क अभियान की रचना बनाई गई। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष नीलम जोशी व विश्व हिन्दू परिषद के तहसील मंत्री एवं अभियान के संयोजक दलीप सोनी ने एक-एक लाख रुपये श्रीराम मन्दिर के निर्माण में सहयोग स्वरूप भेंट किये। दोनो दानदाताओं का उपस्थित कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया । इस मौके पर महंत रामनाथ अवधूत, बजरंग स्वामी, काशीराम गोदारा ,ओम प्रकाश बबुलानी, रमेश पारीक, राजू सरावगी, पवन कंदोई, कुंदन सोनी , पंडित सुशील शर्मा , डा.शिव राज ,पवन कुमार ,गितेश पारीक,मुकेश देहडू ,मनोज चौधरी, वैद्य कैलाश पंडा, राकेश जोशी ,डॉ. नोरंग शर्मा, दीपक बोहरा ,गोपाल पंडा, बालाराम सहारण आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

