नोहर, 16 जनवरी। नगर पालिका चुनाव के तहत नामाकंन पत्रों कि जांच का कार्य शनिवार को पूरा हो गया। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम श्वेता कोचर ने बताया कि जांच के दौरान विभिन्न वार्डो में 15 प्रत्याशियों के नामाकंन पत्र खारीज किये गये है।
उन्होंने बताया कि वार्ड नं. 1 में किरण देवी, वार्ड नं. 2 में सपना देवी, वार्ड नं. 5 में माला, आशा, वार्ड नं. 15 में प्रभातीलाल, पूर्णचंद, वार्ड नं. 17 में जावेद अख्तर, वार्ड नं. 21 में किशन, वार्ड नं. 23 में सरला, वार्ड नं. 24 में राकेश, वार्ड नं. 25 में अनीता, सत्यबाला, वार्ड नं. 26 में महेश कुमार, वार्ड नं. 40 में कृष्णा देवी के नामाकंन पत्र खारीज किये गये है। उन्होंने बताया कि सभी नामाकंन पत्र प्रारूप ख के अभाव में खारीज किये गये है। अब नगर पालिका चुनाव में 40 वार्डो में 143 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। नामाकंन पत्र 19 जनवरी तक वापिस लिये जा सकेगें। 20 जनवरी को चुनाव चिन्ह आवंटित होगें।