नोहर, ये है नोहर के एसडीएम श्वेता कोचर जो अपने कार्यालय की सीढिय़ों के आगे पेंशन संबंधी समस्या लेकर आई एक वृद्धा की उसके पास ही सीढिय़ों पर बैठकर उसकी समस्या सुन रही है।
यह फोटो इस प्रशासनिक अधिकारी की सादगी को प्रदर्शित तो करती है साथ ही एक मानवीय पहलू भी दर्शाती है। गुरूवार को सुबह जब नोहर एसडीएम श्वेता कोचर अपने कार्यालय में जा रही थी। तभी उनकी नजर उनके कार्यालय के आगे सीढिय़ों पर पेंशन संबंधी समस्या को लेकर बैठी कस्बें की वृद्धा पूर्णी देवी पर पड़ी। एसडीएम ने सादगी का परिचय देते हुए मानवीय पहलू देखते उस वृद्धा पूर्णी देवी के पास ही सीढिय़ों पर बैठकर उसकी समस्या सुनी और उसका तुरंत निस्तारण भी करवाया। एसडीएम ने देखा कि इस ठंड में वृद्धा अपनी समस्या को लेकर बैठी है। तो उन्होंने बिना किसी देर के उसे ऑफिस में बुलाने की खानापूर्ति कि बजाय उसे राहत देने के उद्देश्य से उसकी पास ही सीढिय़ों पर बैठकर पूरी आत्मीयता से उसकी समस्या सुनी। एसडीएम को अपने पास इस तरह से बैठकर समस्या सुनने वृद्धा भी एक बार भावुक हो गई। वृद्धा पूर्णी देवी के बैंक खाता अपडेशन व तकनीकी खामी के चलते वृद्धावस्था पेंशन नही आ रही थी। एसडीएम ने मौके पर ही समस्या सुनकर वृद्धा का बैंक खाता अपडेशन करवाकर उसकी समस्या का समाधान करवाया।