नोहर,1 जनवरी। युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव विजेन्द्र सिहाग ने नववर्ष पर अभिनव पहल करते हुए नये वर्ष की शुरूआत जरूरतमंदो को गर्म वस्त्र व जूते वितरित कर की। विजेन्द्र सिहाग ने शुक्रवार सुबह अलग-अलग स्थानों पर जरूरतमदों के बीच पहुंचकर उन्हें कम्बल, जुते, स्वेटर, बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटी गई। इस मौके पर विजेन्द्र सिहाग ने कहा कि जरूरतमंदो की सेवा का भाव सभी में होना चाहिये। उन्होंने अन्य लोगों से भी जरूरतमंदो कि सेवा के लिए आगे रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि सेवा का यह कार्य भविष्य में भी जारी रहेगा। इस मौके पर जयवीर देहडु, विनोद लालर, अमरसिंह सहारण, भालाराम, पृथ्वी देहडु, सोहन बैनीवाल, धोलू बैनीवाल, धीरज गोदारा, पवन,चन्द्रपाल देहडु, रमेश स्वामी,प्रेम , जयसिंह, इकबाल आईतान, शरीफ मोहम्मद, अशोक इदलिया, संजय, रफीक खान, राजेश, कृपाशंकर, दलवीर आदि उपस्थित थे।

