दिल्ली किसान आंदोलन में भाग लेनें के लिए यहां के वार्ड़ एक ढ़ाणी सिखोंवाली से एक जत्था रवाना

नोहर, दिल्ली किसान आंदोलन में भाग लेनें के लिए यहां के वार्ड़ एक ढ़ाणी सिखोंवाली से एक जत्था शनिवार को रवाना हुआ। यहां के प्राचीन गुरुद्वारा कबूतरसर साहिब में मत्था टेककर बाबा बेअंतसिंह की अगुवाई जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ। यह जत्था दिल्ली सिंधु बोर्डर पर जाकर वहां आंदोलन में भाग लेने वाले किसानों के लिए लंगर लगाएगा। बाबा बेअतसिंह ने बताया कि जब तक किसान आंदोलन चलेगा यहां से विभिन्न चरणों में सेवादार किसानों की सेवा के लिए जाते रहेंगे। उन्होंने सरकार से भी किसानों हित में कानून वापस लेने की मांग की। इस मौके पर भगवानसिंह, गुरुसेवक सिंह, बलजींद्र, कुलजीत, गुरप्रीत, बलवीद्र, मेपसिंह, सुखासिंह आदि मौजूद रहे।