नोहर. नोहर फीडर में पूरा सिंचाई पानी देने की मांग को लेकर भगवान हैड पर किसानों का चल रहा धरना शनिवार को 20वें दिन भी जारी रहा।
शनिवार को धरना स्थल पर किसानों की हुई बैठक में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। किसानों ने बताया कि 20 दिनों से किसान इस ठंड में धरने पर बैठे हैं मगर सरकार व प्रशासन उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने बताया कि अगर समय रहते किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो नोहर उपखंड कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। शनिवार को धरना स्थल पर दस किसानों ने आमरण अनशन शुरू किया। रोजाना अलग-अलग किसान आमरण अनशन पर बैठेगें। शनिवार को आदराम सिहाग, चानणमल सहारण, वेदप्रकाश शर्मा, बृजलाल सिहाग, मुंशीराम छिम्पा, गोकुल नाई, जोगेन्द्र, श्योपत सिहाग, रामकिशन शर्मा, साहबराम सहारण, साहब राम सिहाग, धर्मपाल झोरड़, भंवरलाल, राजेन्द्र न्योल, कृष्ण गोदारा, सुरेन्द्र सिहाग, बीरबल कादयान, जगदीश छिंपा आदि धरने पर बैठे।
अपने आसपास की हर छोटी बड़ी खबरों से अपडेट रहने के नोहर तेज़ को फॉलो करे
नोहर तेज़ पर खबर व् विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करे :-Whatsapp 9414511403
Link ;- https://www.nohartez.online/
youtbe ;- https://www.youtube.com/channel/UCyXDmiGUTbBow1kk6Bepjug
facbook;- https://www.facebook.com/ramesh.tiwari.3192
https://www.facebook.com/nohar.tez.7