नोहर, 5 जनवरी। विधायक अमित चाचाण ने मंगलवार को करीब सवा तीन करोड़ रुपये के विकास कार्यो का उद्घाटन व शिलान्यास किया। यहां नगर पालिका टाऊन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अमित चाचाण ने विभिन्न वार्डो में 1 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बनी सडक़ों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि व विभिन्न वार्डो के नागरिक उपस्थित थे। इसके अलावा विधायक अमित चाचाण ने करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से विभिन्न वार्डो में बनने वाली सडक़ के कार्यो का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि गत चार माह में कस्बें में करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य करवाये गये है। कोई भी वार्ड विकास से अछुता नही रहा है। उन्होंने कहा कि कस्बें के सौन्दर्यकरण को बढ़ावा देने के लिए भी विभिन्न कार्य करवाये गये है। उन्होंने कहा कि उनका एक मात्र ध्येय सम्पूर्ण क्षेत्र का सर्वागीण विकास करवाना है। विधायक अमित चाचाण ने कस्बें के वार्ड नं. 20 में 13 लाख 23 हजार, वार्ड नं. 18 में 13 लाख 55 हजार, वार्ड नं. 21 में 10 लाख 46 हजार, वार्ड नं. 14 में 12 लाख 36 हजार, वार्ड नं. 29 में 26 लाख 93 हजार, बीएसएनएल कार्यालय के पीछे 3 लाख 60 हजार, वार्ड नं. 6 में 10 लाख 84 हजार, वार्ड नं. 16 में 7 लाख 71 हजार, वार्ड नं. 20 में 14 लाख 10 हजार, नेहरूनगर में 11 लाख 93 हजार, वार्ड नंं. 22 में 7 लाख 17 हजार, वार्ड नं. 14 में 22 लाख 68 हजार, वार्ड नं. 14 में 12 लाख 63 हजार की लागत से बनी सडक़ो का उद्घाटन किया। इसके अलावा विभिन्न वार्डो में आधा दर्जन से अधिक सडक़ो के कार्य का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल, नगर पालिका ई.ओ. दलीप पूनिया, मुकेश मिश्रा, सुरेश तिवाड़ी, सतीश सोनी, शरीफ मोहम्मद, बलवीर सुथार, सुरेन्द्र पारीक, अशोक कन्दोई, लोकेश खटोतिया, नियामत अली, हनुमान गोठड़ीवाल, महबूब आईतान, सेवाराम सिंधी, दयाराम शीलू, धनश्याम तिवाड़ी, अमरसिंह सुथार, केवल भार्गव, कमल तंवर, सुन्दर सैनी सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

