नोहर, 5 जनवरी। मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करने संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर नोहर पहुंचे। संभागीय आयुक्त ने उपखंड कार्यालय में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नए मतदाता के आवेदन का गहन निरीक्षण किया। इस मौके पर एडीएम नारायणसिंह चारण, एसडीएम श्वेता कोचर, तहसीलदार ओमप्रकाश, नायब तहसीलदार श्रीमती दर्शना आदि मौजूद रहे। इसके अलावा संभागीय आयुक्त ने उपखंड कार्यालय व अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

