नोहर 5 जनवरी ।राज्य के 20 जिलों की 87 नगरीय निकायों के आम चुनाव होने है । इसके अलावा राजसमंद जिले की नगर परिषद राजसमंद जिले की नगर पालिका मालपुरा टोडारायसिंह का कार्यकाल 20 जनवरी 2021को पूरा होने जा रहा है। इस प्रकार आयोग द्वारा कुल 90 निकाय के आम चुनाव कराने जाने हैं आयोग ने 20 जिलों की कुल 90 नगर निकाय के आम चुनाव कराने का निर्णय लिया है ।इन 90 नगरीय निकायों में एक नगर निगम 9 नगर परिषद एवं 80 नगर पालिका शामिल है
नगरीय निकाय चुनाव का कार्यक्रम निम्न प्रकार है
♦️लोक सूचना जारी करने की तिथि 11 जनवरी 2021
♦️नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी दोपहर 3:00 बजे तक
♦️नामांकन जांच तिथि 16 जनवरी प्रातः 10:30 बजे से
♦️नामांकन वापसी 19 जनवरी को 3:00 बजे तक
♦️चुनाव चिन्ह का आवंटन 20 जनवरी
♦️मतदान की तिथि 28 जनवरी
मतगणना 31 जनवरी
♦️नगर पालिका अध्यक्ष का मतदान 7 फरवरी मतगणना उसी दिन
♦️उपाध्यक्ष चुनाव 8 फरवरी मतदान दोपहर 2:00 से 5:00 ♦️तक मतगणना तुरंत बाद

