नोहर, 11 जनवरी। नगर पालिका चुनावों को लेकर नामाकंन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। सोमवार को पहले दिन तीन प्रत्याशियों ने चार नामाकंन दाखिल किये। जिसमें वार्ड नं. 1 से कांग्रेस की ओर से राजकुमारी, वार्ड नं. 25 से सत्याबाला कन्दोई ने निर्दलीय व कांग्रेस की ओर से दो नामाकंन दाखिल किये। इसके अलावा वार्ड नं. 31 से कांग्रेस की ओर से कांता ने नामाकंन पत्र दाखिल किया। वही भाजपा की ओर से सोमवार को एक भी नामाकंन पत्र दाखिल नही किया गया। निर्वाचन अधिकारी श्वेता कोचर ने बताया कि नामाकंन दाखिल करने कि अन्तिम तारीख 15 जनवरी है। उन्होंने बताया कि नामाकंन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों को कोविड गाईड लाईन की पालना करनी होगी। हालांकि कांगेस व भाजपा दोनो पार्टियों ने अभी तक अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नही की है।

