नोहर, 11 जनवरी। नगर पालिका के चुनावों में बहुजन समाज पार्टी ने भी ताल ठोक दी है। नगर पालिका चुनावों के मध्यनजर बसपा कि बैठक यहां अम्बेडकर विहार में जिलाध्यक्ष महावीर सहजीपुरा कि अध्यक्षता में हुई। बैठक में बोलते हुए बसपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीताराम शीला ने कहा कि बसपा नगर पालिका नोहर के चुनावों में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जीताऊ उम्मीदवार को टिकट देकर चुनाव लड़ाये ताकि पालिका अध्यक्ष बनाने में बसपा कि महत्वपूर्ण भूमिका हो। जिलाध्यक्ष महावीर सहजीपुरा ने कांग्रेस व भाजपा पर विकास के नाम पर झूठे वायदे करने का आरोप लगाया। उन्होंने बसपा के ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने की बात कही। अन्य वक्ताओं ने भी बसपा कि रीति-नीति के बारे मेंं बताते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर नगर पालिका चुनावों में बसपा उम्मीदवारों को विजयी बनाने का आह्वान किया। बैठक में जिला महासचिव रामप्रसाद मेहरड़ा, जिला प्रभारी आदराम पल्लू, पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम सुंडा, श्रवण कुमार मेघवाल, धनश्याम बाकोलिया, जयकरण गोठवाल, दीपसिंह शीला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में नगर पालिका चुनाव के लिये राधेश्याम सुंडा व धनश्याम बाकोलिया को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया।

