नोहर,1 जनवरी। यहां साहवा रोड़ स्थित नई जिन्दगी नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र में संजीवनी अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उप निरीक्षक लालचंद सारण ने केन्द्र में इलाज ले रहे नशा रोगियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। जो अपराधों को बढ़ावा देती है। नशे से सामाजिक, आर्थिक एवं शारिरीक नुकसान पहुंचता है। इसलिए नशे से दूर रहकर एक अच्छा जीवन जीना चाहिये। इस मौके पर प्रहलादराम शास्त्री ने हवन यज्ञ करवाया। इस मौके पर केन्द्र में नशा छोडऩे आये रोगियों को नशा छोडऩे की शपथ दिलवाई गई। इस मौके पर प्रोग्राम ऑफिसर महावीर सिहाग, संस्था प्रभारी मनोज तेतरवाल, राजू पूनिया आदि ने भी विचार रखे।

