हनुमानगढ़ की राजवीर कौर पुन्नी डीयाडेम मिस इंडिया 2020 की फर्स्ट रनर-अप रही

हनुमानगढ़, 02 जनवरी। नई दिल्ली (नरेश पारीक) एनसीआर के गुरुग्राम के किंगडम ऑफ ड्रीम्स में ब्यूटी पेजेंट डीयाडेम मिस इण्डिया एंड मिसेज इंडिया लिगेसी 2020 का आयोजन किया गया। जिसमें हनुमानगढ़ टाऊन नई आबादी निवासी गुरचरण सिंह की पुत्री राजवीर कौर पुन्नी ने डीयाडेम मिस इंडिया एवं राष्ट्रीय वेशभूषा में प्रथम स्थान प्राप्त पर अपने परिवारजनों सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इस मौके पर विजेता रही राजवीर कौर ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता पूरे परिवारजनों सहित डीयाडेम की टीम को दिया है। कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न राज्यों से आई 25 प्रतिभागियों में से नेशनल कॉस्ट्यूम, प्रश्नोत्तर, टैलेंट राउंड, पर्सनल इंटरव्यू राउंड के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को चुना गया। ब्यूटी विद् ब्रेन मंत्रा की तर्ज पर रैम्पवॉक, प्रश्नोत्तर राउंड आयोजित किये गए। इससे पूर्व पेजेंट के लिए प्रतिभाओं को कोविड-19 के दौरान वर्चुअल सेलेक्शन के माध्यम से चुना गया था। कार्यक्रम के दौरान मिसेज़ इंडिया लिगेसी क्लासिक 2020 का खिताब डा. अर्चना चौधरी ने अपने नाम किया और माधुरी साहा एवम् विशाखा रंजन ने पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। डीयाडेम मिस एंड मिसेज इंडिया लिगेसी 2020 की संस्थापक और निदेशक अमीषा चौधरी ने कहा कि मुझे यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने सफलतापूर्वक डीयाडेग मिस और मिसेज इंडिया लिगेसी 2020 का तीसरा सफल सीज़न पूरा किया है। सभी प्रतिभागियों का जोश और प्रतिभा अद्भुत व सशक्त है।