नोहर, 3 जनवरी। किसान संघर्ष समिति रासलाना वितरिका टेल की ओर से रविवार को गांव दलपतपुरा में डेरा बाबा अणदांईनाथ मंदिर परिसर में किसान पंचायत आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बाबा कमलाईनाथ ने की। किसान पंचायत में वक्ताओं ने 22 दिन चले भूख हड़ताल आंदोलन में सहयोग करने वाले जनप्रतिनिधियों व किसान नेताओं का आभार जताया। वक्ताओं ने कहा कि जिला कलेक्टर एवं मुख्य अभियंता के प्रतिनिधियों के वायदे व समझौते अनुसार आंदोलन समाप्त किया गया था परंतु समझौते के क्रियान्विती नही हो रही है। अभी तक रासलाना वितरिका टेल के पांचों माइनरों में सिंचाई विभाग द्वारा सिल्ट सफाई शुरू नहीं की गई है। अगर रेगुलेशन से पूर्व पांचों माइनरों की सिल्ट सफाई नहीं की गई तो टेल से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों को सिंचाई पानी नहीं मिलेगा। इस मौके पर सिल्ट सफाई को लेकर सिंचाई विभाग एवं प्रशासन की उदासीनता व अकर्मण्यता के खिलाफ किसानों ने रौष प्रकट किया। किसान पंचायत में संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिल्ट सफाई को लेकर विधायक अमित चाचाण, प्रशासनिक अधिकारियों व पंचायत समिति प्रधान सोहन ढिल एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया । किसान पंचायत में टेल से जुड़े गांवों में प्रत्येक माइनर व खाळा अनुसार किसानों की कमेटियां बनाने और निगरानी दलों के साथ समन्वय रखते हुए सहयोग करने का भी निर्णय लिया गया। किसान पंचायत में ललाना, सूरपुरा, भोगराना, जोरावरपुरा, दलपतपुरा, रायसिंहपुरा, मेघाना, दुर्जाना, दोलेवालाबास, आपूवाला, ढाणी सहारणान, लाखासर, नगरासरी, खरसण्डी, चैनपुरा, बड़बिराना, नहराना, जैतासरी सहित टेल से जुड़े गांवों के किसानों ने भाग लिया। किसान पंचायत को संघर्ष समिति अध्यक्ष कृष्ण सहारण, उपाध्यक्ष रामगोपाल सहू, प्रवक्ता विनोद जांगिड़, जगदीश गोदारा, संदीप बैनीवाल, उम्मेद सिहाग, राजेन्द्र सींवर, रामजी सहारण, सांवर बिजारणियां, महेंद्र सहारण, कनीराम बैनीवाल, विकास सहू, मोतीराम शर्मा, मांगेराम जाखड़, राजवीर स्वामी, गिरधारी बैनीवाल, रमेश सहारण, अमरसिंह कालेरा, राजाराम बैनीवाल, अर्जुन पूनियां आदि ने संबोधित किया।

