नोहर, 3 जनवरी। सैनी समाज समिति नोहर द्वारा स्थानीय सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन पब्लिक स्कूल में सावित्री बाई फूले की 190वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि पंचायत समिति उप प्रधान रामकुमार सैनी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्यामसुन्दर चौहान, किशोरीलाल सांखला, पूर्णमल सैनी, गुरूदयाल सैनी, सोहनलाल सैनी, मूलचंद सैनी, रामस्वरूप सैनी उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता हरदत सैनी ने की। समारोह की शुरूआत सावित्री बाई फूले की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं पुष्पाजंलि अर्पित कर की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने सावित्री बाई फूले की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए समाज में आडम्बरों का प्रतित्याग करते हुए शिक्षा को आत्मासात कर अपने जीवन मूल्यों को श्रेष्ठ बनाने की बात कही। वक्ताओं ने समाज की एकता पर बल देते हुए कठिन परिश्रम द्वारा लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उपप्रधान रामकुमार सैनी का शॉल ओढ़ाकर, साफा पहनाकर व माल्यार्पण सहित श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस मौके पर संतलाल सैनी, पुरूषोतम सैनी, पूर्व पार्षद सुरेन्द्र सैनी, देवीलाल सैनी, हनुमान सैनी, विनोद सैनी, रणजीत सैनी,अशोक सैनी, पालाराम सैनी, किशन सैनी, चंद्रप्रकाश सैनी, दीवान सैनी, डॉ. छगनलाल सैनी, लोकेश सैनी, विकास सैनी, रामसिंह सैनी, किशन किरोड़ीवाल, मनफूल दईया, खेताराम सैनी, सुरेश सैनी, राजकुमार सैनी, मांगीलाल सैनी सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। समिति अध्यक्ष हरदत सैनी ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन सुन्दरलाल सैनी ने किया।

