सूरतगढ़ आज संयुक्त विकलांग संघ द्वारा शिविर के लिए प्रचार प्रसार किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार संयुक्त विकलांग संघ शाखा पदमपुर जिला श्रीगंगानगर के तत्वावधान में विशाल विकलांग सहायक उपकरण वितरण शिविर का किया प्रचार प्रसार। रेलवे स्टेशन, पुराना बस स्टैंड,वंदे मात्रम चौक, महाराणा प्रताप चौक ,पर विकलांग संघ सूरतगढ के रामस्वरूप ,बबलू ,रामचंद्र आदि सभी दिव्यांग जनों को पदमपुर में आयोजित होने वाले विशाल निशक्तजन सहायक उपकरण शिविर जो पदमपुर में अग्रवाल सभा में 28 से 30 जनवरी को आयोजित होने जा रहा है। शिविर के प्रचार प्रसार हेतु प्रचार प्रभारी राकेश खींची अपनी पूरी टीम के साथ सूरतगढ पहुंचे यहां उन्होंने पहुंचकर स्थानीय सदस्यों को इकट्ठा कर बताया कि क्षेत्र में विशेष योग्यजनों के लिए विकलांग सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर व उनकी पूरी टीम की ओर से वर्कशॉप साजो का समान दिया जाएगा जिसके दोनों पैर नहीं है। पैर लगाये जायेंगे। कलिपर, वैशाखी व स्कूल जाने वाले दिव्यांग बच्चों एक पैर से भी पोलियो ग्रस्त यहां कटा हुआ पैर को भी ट्राईसाईकिल निःशुल्क दी जाएगी।शिविर में विशेष योगजनों को आवश्यकतानुसार व्हीलचेयर बैसाखी, श्रवण यंत्र (सुनाई देने वाली मशीन ),छड़ी ,कृत्रिम पैर का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।इस मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

