पालिका चुनाव में कांग्रेस को मिला बहुमत

नोहर, 31 जनवरी।  नगर पालिका के पार्षद पदो के रविवार को आये परिणाम में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। जिससे नोहर नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय हो गया है। नगर पालिका के 40 वार्डो में कांग्रेस पार्टी को 21 सीटे मिली है। जबकि भाजपा मात्र 2 सीटो पर ही सिमट गई। चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों का भी बोलबाला रहा। 16 वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। चुनाव परिणाम के बाद विधायक अमित चाचाण, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण व पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कस्बें कि जनता ने कांग्रेस शासन में हुये विकास कार्यो पर मुहर लगाई है। विधायक अमित चाचाण ने कहा कि जनता ने कड़ी से कड़ी जोड़ी है। अब दोगुनी गति से विकास होगें। विधायक अमित चाचाण ने बताया कि पूरे क्षेत्र का सर्वागीण विकास ही उनका व उनके परिवार का मुख्य ध्येय है। उन्होंने जीत का श्रैय कार्यकर्ताओं व समर्थको की मेहनत को देते हुए कहा कि जनता ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यो पर मुहर लगाई है। उन्होंने बताया कि पार्षदो की राय के बाद ही पालिकाध्यक्ष का नाम तय किया जाएगा। चुनाव परिणाम आने के बाद कार्यकर्ताओं ने यहां विधायक निवास पर जमकर खुशियां मनाई। नोहर नगर पालिका के 40 वार्डो में पार्षद पद के लिये चुनाव हुये थे। पालिकाध्यक्ष का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है।   चुनाव में माकपा ने भी खाता खोला है। वार्ड नं. 32 से माकपा के इरफान रावण विजयी हुये है। रविवार को यहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतगणना हुई। मतगणना को लेकर विद्यालय के आस-पास मेला जैसा माहौल रहा। लोग सबसे पहले चुनाव परिणाम जानने के लिए उत्सुक नजर आये। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम श्वेता कोचर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मतगणना के दौरान पल-पल कि स्थिति पर नजर रखे हुये थे। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही चुनाव परिणाम में कई वार्डो के रौचक परिणाम सामने आये है। पूर्व पालिका उपाध्यक्ष श्रीराम व्यास व उनकी धर्मपत्नी मोहनी दोनो चुनाव हार गये। श्रीराम व्यास वार्ड नं. 2 से व उनकी धर्मपत्नी मोहिनी ने वार्ड नं. 4 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। वही पूर्व पार्षद नंदलाल वर्मा व उनकी धर्मपत्नी भी चुनाव हार गये। नंदलाल वर्मा वार्ड नं. 36 से व उनकी धर्मपत्नी दर्शना वार्ड नं. 35 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में थी।

भाजपा सिमटी 2 सीटो पर
नोहर नगर पालिका के 40 वार्डो में भाजपा ने मात्र 7 वार्डो में पार्टी के सिम्बल पर प्रत्याशी उतारे थे। जिसमें से केवल 2 प्रत्याशी विजय हासिल कर सके। वार्ड नं. 20 में गंगाराम पांडिया भाजपा की टिकट पर विजयी हुये है। वही वार्ड नं. 22 में पुनीत तिवाड़ी भाजपा कि टिकट पर विजयी हुये है। भाजपा निकाय चुनाव प्रभारी रतन गणेशगढिय़ा ने बताया कि स्थानीय राजनैतिक समीकरणों के चलते पार्टी स्तर पर निर्णय लिया गया था। 
कांग्रेस का फिर रहा दबदबा कायम
नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर परचम लहराया। पूरे चुनाव में विधायक अमित चाचाण व उनके पिता राजेन्द्र चाचाण जिस तरह दिन-रात मेहनत कर पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए कार्य किया उससे कार्यकर्ताओं व समर्थकों में नई ऊर्जा का संचार हुआ। उनकी मेहनत कि बदौलत ही नगर पालिका चुनाव में कांंग्रेस पार्टी स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर चुकी है। गत पालिका चुनाव में भी कांग्रेस के अमित चाचाण पालिकाध्यक्ष चुने गये थे। पिछले लम्बे समय से नगर पालिका बोर्ड पर चाचाण परिवार का दबदबा रहा है।