नोहर ,3 जनवरी क्षेत्र के गांव रामगढ़ में रविवार को पूर्व घोषणा के अनुसार किसान मजदूर दस्तकार संघर्ष समिति अमरसिंह ब्रांच नोहर एवं भादरा की ओर से तीन से चार बजे तक एक घंटे के लिए चक्का जाम किया गया।
इसके बाद मौका पर पहुंचे अधिशासी अभियंता अनिल कुमार कैथल ने अधीक्षण अभियंता महेंद्र सिंह कुलहरी से किसान मजदूर व्यापारी संघर्ष समिति के नेतृत्व से फोन पर वार्ता करवाते हुए बताया कि अधीक्षण अभियंता महेंद्र सिंह कुलहरी ने फतेहाबाद जाकर हरियाणा सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बात कर ढाई सौ क्यूसेक पानी अमरसिंह ब्रांच को देने की व्यवस्था करवाई है। अधीक्षण अभियंता महेंद्र सिंह कुलहरी ने आश्वस्त किया कि अमरसिंह ब्रांच की एनटीआर वितरिका में सात दिवस पानी दिया जाएगा। जिस पर किसान मजदूर व्यापारी संघर्ष समिति ने चक्काजाम खत्म कर दिया। ज्ञातव्य रहे कि इससे पूर्व 1 जनवरी को भी किसानों ने गांव रामगढ़ में नेठराना नहर सहित अन्य नहरों में पानी की मांग को लेकर सरपंच राजेन्द्र निमीवाल, हनुमान प्रसाद शर्मा, ओम सहू, मदन बेनीवाल व अन्य के नेतृत्व में चक्का जाम आन्दोलन शुरू किया था। जिसके चलते सिंचाई विभाग के अधिकारियों व विधायक से वार्ता होने के बाद रविवार तक के लिए आन्दोलन स्थगित किया था। उधर जल संसाधन विभाग ने अमरसिंह ब्रांच में अतिरिक्त पानी की मांग पर पानी उपलब्ध होने की स्थिति में 4 से 11 जनवरी तक का रैगुलेशन जारी किया है।