नगर पालिका चुनावों को लेकर सरगर्मिया तेज होने लगी,पालिका चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित
नोहर, 10 जनवरी। नगर पालिका चुनावों को लेकर सरगर्मिया तेज होने लगी है। रविवार को यहां पारीक धर्मशाला में पालिका चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित कि गई। बैठक में चूरू से सांसद राहुल कस्वां, पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया,भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री काशीराम गोदारा, जिला अध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, पालिका चुनाव के प्रभारी रतन गणेशगढिय़ा,मदरसा बोर्ड की पूर्व चेयर पर्सन मेहरून्निसा टाक ,पूर्व पालिकाध्यक्ष नीलम जोशी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में वक्ताओं ने पालिका चुनाव के लिए बहुत कम समय को देखते हुए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करने की बात कही। राहुल कस्वां ने कहा कि निवर्तमान चेयरमैन नीलम जोशी तथा पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने अपने अपने कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव के नोहर का विकास करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अभिषेक मटोरिया ने विधायक रहते हुए नोहर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 11 सौ करोड़ के कार्य करवाए। उन्हें श्रेष्ठ विधायक का अवार्ड मिला। राहुल कस्वां ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आए दो वर्ष से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक में कोई बड़ा विकास कार्य नहीं हुआ। अभिषेक मटोरिया ने कहा कि हर चुनाव महत्वपूर्ण होता है। पालिका का चुनाव कोई छोटा चुनाव नहीं है। इसलिए चुनाव के महत्व को समझते हुए कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की और प्रदेश में पिछली भाजपा सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोडऩी चाहिए। अपनी नाराजगी और मतभेदों का यहीं पर ही आज त्याग कर दिया जाए। पार्टी ही सबसे ऊपर है। पूर्व विधायक ने बताया कि निवर्तमान चेयरपर्सन नीलम जोशी के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में करोड़ो के विकास कार्य नोहर में हुए हैं। इससे तीन गुना और विकास कार्य हो सकते थे। अगर सत्तारूढ़ पार्टी ने अड़चन नहीं डाली होती। चुनाव में नकारात्मक बातों को छोडक़र सकारात्मक रवैया को अपनाया जाए तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। जिला अध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की परीक्षा की घड़ी है। पार्टी का कर्णधार कार्यकर्ता ही होता है। इसलिए कार्यकर्ताओं को अपनी शक्ति पहचाननी होगी। बेशक यह चुनाव कठिन चुनौती है, लेकिन एकजुट होकर मैदान में आएंगे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। पालिका चुनाव प्रभारी रतन गणेशगढिय़ा ने हाल ही में सादुलशहर में जिस तरीके से पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने टीम भावना से चुनाव लड़ कर सफलता हासिल की उसकी विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि नोहर में चुनाव जीतना इतना मुश्किल नहीं है।
अगर यहां भी सभी में टीम भावना जागृत हो जाए। यहां भी प्रत्येक वार्ड में भाजपा की टिकट पर चुनाव लडऩे के कई कई दावेदार सामने आए हैं। श्री गणेशगढिय़ा ने बताया कि कल सोमवार शाम तक चुनाव लडऩे के इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन नगर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी को जमा करवा दें। इसके बाद जिला स्तर पर स्कूटनी की जाएगी और फिर प्रदेश स्तर पर विचार करके उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। सारा कार्य पूरी ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता से किया जाएगा। किसी को भी सिफारिश की जरूरत नहीं है। जिसे भी टिकट मिले बाकी सभी जी जान से उस को जिताने का काम करें। इस चुनाव में भाजपा एक इतिहास रचेगी। मेहरून्निसा टाक ने कहा कि यह पालिका चुनाव आने वाले विधानसभा चुनाव की तस्वीर को साफ करेंगे। चुनाव में उम्मीदवार जीतता है तो पार्टी की जीत होती है इसमें सभी का योगदान करना चाहिए कार्यकर्ताओं में से ही कोई अगला चेयरपर्सन बनेगा। पूर्व प्रधान अमरसिंह पूनिया ने पार्टी को सर्वोपरि बताया। बैठक में नगर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी, जिला मंत्री छोटू सेवग, नरेंद्र चौधरी, देहात मंडल अध्यक्ष कुलदीप सहु, अदरीस गोरी, बेगराज,चंद्रशेखर गौड़, डॉ. दिलावर बैनीवाल, श्रीकिशन सोनी, हरिश शर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, कुलदीप सहु, मोहन डाबी, गंगाराम पांडिया, विजय स्वामी, किशन शर्मा, सुशील सिपानी, महेश शर्मा, हरिसिंह, दिनेश भाटी, नंदलाल वर्मा, राहुल नागल, मूरलीधर छिम्पा, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन ओम लालवानी ने किया।



