नोहर, 10 जनवरी। स्थानीय चाचाण धर्मशाला में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण निधि अभियान की एक तहसील स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ भगवान श्रीराम के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन कर एवं माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में मुख्य वक्ता सेवा भारती जोधपुर प्रांत संगठन मंत्री स्वरूप दान ने कार्यकर्ताओं को श्रीराम जन्मभूमि के इतिहास एवं संघर्ष के विषय में जानकारी दी एवं बताया की इस अभियान में नोहर तहसील के प्रत्येक गांव में एवं प्रत्येक घर से कार्यकर्ता निधि समर्पण हेतु राशि संग्रह करेंगे। इस हेतु कार्यकर्ताओं के शहरी क्षेत्र में बस्ती रचना एवं ग्रामीण स्तर पर मंडल रचना बना कर टोलियां बनाई गई। इस अवसर पर इस अभियान के संरक्षक भारत माता आश्रम नोहर के महंत राम नाथ अवधूत ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि हम सब तन मन धन से इस कार्य में जुटे और अभियान को सफल बनाएं । इस अभियान के लिए एक समिति का गठन किया गया जिसमें सतवीर सहारण संयोजक ,दिलीप सोनी सह संयोजक ,श्रीमती भागीरथी राव महिला संयोजक ,बजरंग स्वामी कोषाध्यक्ष, मांगेराम बैनीवाल सह कोषाध्यक्ष बनाए गए । इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक जसराज ने भी सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में रमेश बैनीवाल, प्रताप सहारण सरपंच बिडबिराना, ओमप्रकाश बिजारणिया, मोतीराम शर्मा, मांगे राम जाखड़, सुरेंद्र बैनीवाल, मोहन सारण, राकेश सहू, संदीप छिंपा, ओम प्रकाश बबुलानी, राजू सरावगी ,हरिशचंद्र शर्मा, विजय स्वामी, डॉ. शिवराज भारतीय, जय प्रकाश जाट ,मनोज ठोलिया ,राकेश जोशी श्यामसुंदर स्वामी, मालाराम जोशी, संजय सरिया, दिनकर पारीक, रमेश पारीक, वेद प्रकाश शर्मा सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

