जरुतमन्दों को वितरण की रजाइयां

नोहर, 10 जनवरी। अखिल भारतवर्षीय दाहिमा दाधीच ब्राह्मण महासभा राजस्थान हनुमानगढ जिला महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में मकर संक्रांति के उपलक्ष में सवेरा सेवा संस्थान नोहर के निवाला प्रोजेक्ट में जरूरतमंद  व असहाय जन को भोजन कराया गया एवं हेल्प हब में रजाई, कंबल तथा कपड़े संस्थान को जरूरतमन्दो हेतु दिए गए। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की हनुमानगढ जिलाध्यक्ष पुष्पा आसोपा ,सचिव वर्तिका दाधीच ,कोषाध्यक्ष कुसुम दाधीच ,सांस्कृतिक मंत्री शशि दायमा, दाधीच समाज महिला प्रकोष्ठ की सदस्य पूजा , सुमन , राधा देवी ,शंकुन्तला दायमा  उपस्थित रही एवं भविष्य में भी अन्य अवसरों पर ऐसे सामाजिक कार्य करने का प्रस्ताव लिया गया। इस मौके टीम सवेरा के रफीक चौहान, शेरसिंह ,हरिसिंह छींपा,भूषण बहड़,बसंत भोजक,मुरलीधर छींपा आदि ने मातृशक्ति का आभार प्रकट किया।