बहुप्रतीक्षित नोहर-साहवा सडक़ के बनाने कि प्रक्रिया शुरू

नोहर,1 जनवरी। क्षेत्र के लोगों के लिए नववर्ष पर खुशखबर आई है। बहुप्रतीक्षित नोहर-साहवा सडक़ के बनाने कि प्रक्रिया शुरू हो गई है। उक्त सडक़ के निर्माण के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा टैण्डर लगाये जा चुके है। टैण्डर 3 फरवरी को खुलेगें। लम्बे समय से उक्त सडक़ को बनाने कि मांग कि जा रही थी। पूर्व में विधायक अमित चाचाण द्वारा इस सडक़ को बनाने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अवगत कराया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा में उक्त सडक़ को बनाने की घोषणा की थी। अब सडक़ के निर्माण संबंधी प्रक्रिया शुरू हो गई है। विधायक अमित चाचाण ने बताया कि उक्त सडक़ के निर्माण से आवागमन सुगम होगा। उक्त सडक़ के निर्माण पर 21 करोड़ 63 लाख रुपये खर्च होगें। उक्त 38 किलोमीटर तक बनने वाली इस सडक़ की चौड़ाई 7 मीटर होगी। सडक़ के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने पर अनेक गांवों के ग्रामीणों के अलावा वाहन चालकों ने भी खुशी जाहिर की है। उक्त सडक़ लम्बे समय से जर्जर हो चुकी थी। जयपुर जाने के लिए उक्त सडक़ प्रमुख मार्गो में से है।