नोहर,31 दिसम्बर। नोहर फिडर में पूरा सिंचाई पानी देने कि मांग को लेकर भगवान हैड पर किसानों का चल रहा धरना निरंतर जारी है। किसान संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा धरना पिछलें 18 दिनों से चल रहा है। किसानों ने बताया कि 2 जनवरी को धरना स्थल पर किसानों की समीक्षा बैठक होगी। जिसमें आन्दोलन की आगामी रणनीति तय कि जाएगी। अगर समय रहते किसानों की मांगे नही मानी गई तो आन्दोलन तेज किया जाएगा। किसान सुरेन्द्र सिहाग ने बताया कि अधिकारी किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नही दे रहे है। किसानों को निर्धारित पानी नही देने से उनकी फसलें प्रभावित हो रही है। गुरूवार को धरने पर लादूराम सहारण, बेगराज मेघवाल, नत्थूराम, देवीलाल खाती, मोडुराम तंवर, अजीतङ्क्षसह राठौड़, राजेन्द्र सहारण, भगतराम, दलीप सिहाग, उदाराम, कृष्ण गोदारा, रामजीलाल कड़वासरा, मोहनलाल, रामेश्वर महरिया आदि बैठे।

