नोहर,25 दिसम्बर। क्षेत्र के गांव सोनड़ी में आयोजित कि जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सरपंच लूणाराम सुथार व पंचायत समिति सदस्य धन्नाराम मेघवाल ने किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाडिय़ों को आगे बढऩे का मौका मिलता है। इस मौके पर भागाराम मेघवाल, शंकर, भूपसिंह बराला, माणकचन्द बराला, काशीराम, महीराम आजाद कल्ब सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच आजाद कल्ब सोनड़ी व गन्धेली के मध्य हुआ। जिसमें आजाद कल्ब सोनड़ी की टीम 5 विकेट से विजयी रही।


