नोहर,25 दिसम्बर। क्षेत्र के गांव ललाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में होरिबा इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली तथा शारदा चैरिटेबल ट्रस्ट मन्दरपुरा के माध्यम से बनाये गये आधुनिक सुविधा युक्त 20 शौचालय-स्नानागारों का उद्घाटन समारोहपूर्वक किया गया।
इस मौके पर जरूरतमंद परिवारों को एक हजार कम्बल वितरित भी किये गये। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक अमित चाचाण, पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल, उप प्रधान राजकुमार सैनी, गोगामेड़ी सरपंच महंत रूपनाथ अध्यक्ष सरपंच संघ, होरीबा कम्पनी प्रतिनिधी सौरव तनेजा, शारदा चैरिटेबल ट्रस्ट के शंकरलाल शर्मा, पूर्व सरपंच हेमराज शर्मा, ललाना सरपंच बुद्धराम शर्मा, ओम प्रकाश बरोड़, बडबिराना सरपंच प्रताप सहारण, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मोदी, नियामत अली, वैद्य जयदेव ईंदोरिया, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दलीप पारीक, प्रधानाचार्य श्रीमती सुमन मीणा व पंकज चोटिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों का राजस्थानी साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। विद्यालय की ओर से विधायक अमित चाचाण को विद्यालय में अतिरिक्त विषय खोलने, साइंस फैक्ल्टि, पानी की पाईप लाईन, प्रार्थना स्थल शैड, व ईन्टरलॉक सडक़ निर्माण संबंधी ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने शिक्षा के क्षेत्र में धन की कमी नहीं रहने दी जायेगी तथा पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा व सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जाएगा। विधायक ने किसानों कि सिंचाई पानी संबंधी समस्या का भी हर संभव समाधान करवाने की बात कही। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दलीप पारीक ने बताया कि होरिबा कम्पन्नी व शारदा चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा शौचालयों-स्नानागारों का विद्यालय में निर्माण किये गये जो कि अत्यन्त सराहनीय कार्य है। प्रधानाचार्या सुनीता मीणा ने आभार व्यक्त किया। पूर्व सरपंच हेमराज शर्मा ने बताया कि शारदा चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से समाजसेवा के विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे है। उन्होंने बताया कि लॉक डाऊन के दौरान भी ट्रस्ट के माध्यम से जरूरतमंदो को राशन किट दी गई थी। मंच संचालन शिक्षाविद् हंसराज शर्मा ने किया।


