श्रीगंगानगर 24 दिसम्बर (नरेश पारीक ) कांग्रेस की कद्दावर नेत्री, पूर्व पार्षद और कांग्रेस महिला विभाग की पूर्व जिलाध्यक्ष नमिता सेठी ने केंद्र सरकार की और से किसान विरोधी अध्यादेश 2020 के लागू होने से देशभर में रीढ़ की हड्डी कहलाने वाले किसान वर्ग का क्या हाल होगा।नमिता सेठी में बताया कि आये दिन मोदी सरकार नए नए बिल लाकर देश को पंगु बनाने का कार्य कर रही है।वही सेठी ने बताया कि सम्पूर्ण भारत मे किसान वर्ग निवास कर रहा है,परन्तु आज अन्नदाता अपनी ही मेहनत हेतु न्याय मांग रहा है।सेठी ने बताया कि अन्नदाता देशभर में आर्थिक गतिविधियों में योगदान देते है देशभर के लोगो का पेट भरने में योगदान देते है और आज एनडीए के राज में देश का अन्नदाता कड़कती ठंड में सड़कों पर बैठे है।नमिता सेठी ने बताया कि अगर किसान वर्ग कृषि पर आधारित उधोग धंधों में सहयोग कर देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते है दिन हो रात हो एक किसान अपनी फसलों को बच्चे की भांति उत्पादित करता है और आज उन्ही अन्नदाताओं की फसलों पर नए अध्यादेश के रूप संकट के बादल मंडरा रहे है। सेठी ने बताया कि आज देश के आर्थिक हालात तो वैसे ही कोरोना की वजह से बुरे चल रहे है अगर अध्यादेश प्रभावी हुआ तो देश से गरीबी नही गरीब खत्म हो जाएगा।नमिता सेठी ने मोदी सरकार के किसान वर्ग के विरोधी जो अध्यादेश लाया गया है उसे सरकार वापिस ले।नमिता सेठी ने बताया कि राजनीति से ऊपर उठकर सोचे तो देश सर्वोपरि है देश मे रहने वाला प्रत्येक वर्ग सर्वोपरि है और वही देश में रहने वाले प्रत्येक नागरिक को सुविधा मुहैया करवाना सरकार का कार्य है।परन्तु यहाँ केंद्र सरकार तो देश को बर्बाद करने पर तुली है। नमिता सेठी ने बताया कि वह किसान आन्दोलन में किसानों को खुला समर्थन करती है और अगर जरूरत पड़ी तो किसानों के हित मे किसान आंदोलन में अपने समर्थकों के साथ नमिता सेठी भी जल्द आंदोलन का हिस्सा बनेंगी।

