पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल का अभिनंदन व स्वागत का कार्यक्रम निरंतर जारी

 पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल का अभिनंदन व स्वागत का कार्यक्रम निरंतर जारी है


नोहर,22 दिसम्बर। पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल का अभिनंदन व स्वागत का कार्यक्रम निरंतर जारी है। प्रधान बनने पर सोहन ढि़ल के पैतृक गांव भूकरका में राजपूत समाज व ग्रामीणों द्वारा सोहन ढि़ल का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर सोहन ढि़ल को राजस्थानी साफा पहनाया गया व तलवार भेंट कि गई। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अमित चाचाण थे। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि जनता ने पंचायत चुनाव में कड़ी से कड़ी जोडक़र कांग्रेस शासन में हुये विकास कार्यो पर मुहर लगाई है। इस मौके पर प्रधान सोहन ढि़ल ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें जो प्यार व मान-सम्मान दिया है उसको कभी आंच नही आने देगें।





पूरे क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य करवाये जायेगें। गांव के अन्तिम छोर तक बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए कोई कोर-कसर नही छोड़ी जाएगी। इस मौके पर उप जिला प्रमुख मुकेश सहारण, उप प्रधान रामकुमार सैनी, श्रवण तंवर, जुगलसिंह,पूर्व सरपंच धर्मपाल ढि़ल, कल्याणसिंह, उम्मेदसिंह, सुमेरसिंह, कृष्णसिंह, चौथूसिंह, हरिसिंह, एडवोकेट ओम सुथार, मुकेश मिश्रा आदि उपस्थित थे।