16 सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन विधायक अमित चाचाण एवं पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल द्वारा किया
नोहर,22 दिसम्बर। क्षेत्र के गांव किंकराली के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह साहब राम पुत्र भादर राम गोदारा द्वारा भेंट किए गए 16 सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन विधायक अमित चाचाण एवं पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल द्वारा किया गया । इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विद्यालयों में भामाशाहों द्वारा किया जा रहा सहयोग सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यो से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है।
कहा कि इस प्रकार के कार्यो से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। इस अवसर उप जिला प्रमुख मुकेश सहारण, सरपंच प्रतिनिधि रणजीत गोदारा, प्रधानाध्यापक हरिसिंह चाहर, ग्राम विकास अधिकारी बनवारी सुथार सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित था। इस मौके पर भामाशाह साहबराम का अभिनंदन भी किया गया।



