बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुरारीलाल चौमवाल का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया
नोहर,22 दिसम्बर। बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुरारीलाल चौमवाल का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी व कस्बें के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अमित चाचाण थे। इस मौके पर वक्ताओं ने मुरारी लाल चौमवाल के बार संघ के अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुरारी लाल चौमवाल कि कस्बें के विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी रहती है। इस मौके पर बार संघ के अध्यक्ष मुरारी लाल चौमवाल ने कहा कि वे इस पद के माध्यम से सभी को साथ लेकर रचनात्मक कार्यो में भागीदारी निभाएगें।
इस मौके पर एसीजेएम मनीष अग्रवाल, पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया, प्रधान सोहन ढि़ल, पूर्व प्रधान अमरसिंह पूनिया, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मोदी, राममोहन चौमवाल, मंगलचंद पंडा, ब्राहम्ण महासभा के अध्यक्ष सुरेश पांडिया, किशन चाचाण, अशोक कन्दोई, श्रवण तंवर, रावताराम चौमवाल, तेज कुमार शर्मा, शंभूलाल चौमवाल, उमेश पेडि़वाल, रामवतार चौमवाल, बिहारीलाल चौमवाल, कैलाश गोल्याण आदि उपस्थित थे। इस मौके पर मुरारी लाल चौमवाल को राजस्थानी साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।




