मिस्त्री मजदूर युनियन की बैठक आयोजित

 जनवरी माह में भवन निर्माण के मजदूरों का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।


नोहर,15 दिसम्बर। श्री विश्वकर्मा मिस्त्री मजदूर युनियन की बैठक मिस्त्री अवतार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कि गई। बैठक में युनियन के अध्यक्ष अदरिश गोरी ने उपस्थित मिस्त्री-मजदूरों को नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाए देते हुए कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिये जनवरी माह में भवन निर्माण के मजदूरों का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।  बैठक में भवन निर्माण के इंजीनियर गोपाल स्वामी द्वारा भवन में वास्तुकला से नक्शा बनाने व भवन निर्माण को इंजीनियरिंग लाईन से बनाने संबंधी जानकारी दी गई। बैठक में जगदीश प्रसाद स्वामी, नारायण सिंह वर्मा, मुकेश कुमार छिम्पा, पतराम वर्मा, मदन छिम्पा, बद्री मोयल, दारासिंह, रतनलाल स्वामी, रामवतार खाती, शंकरलाल राठी आदि उपस्थित थे।