एडीजे पवन कुमार वर्मा ने किया उपकारागृह का निरीक्षण

 तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं एडीजे नं. 2 पवन कुमार वर्मा द्वारा उपकारागृह नोहर का निरीक्षण किया 



नोहर,15 दिसम्बर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ के निर्देशानुसार  तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं एडीजे नं. 2 पवन कुमार वर्मा द्वारा उपकारागृह नोहर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपकारागृह की व्यवस्थाओं जैसे बंदियों के लिए सर्दी से बचाव की व्यवस्था, भोजन, पीने के पानी, रहने, शौचालय एवं साफ-सफाई आदि कि जांच कि गई।


इस मौके पर एडीजे नं. 2 पवन कुमार वर्मा ने उपकारापाल को विभाग की गाईड लाईन के अनुसार उचित व्यवस्था बनाये रखने में कोई कोताही ना बरतने हेतु निर्देशित किया गया तथा बंदियों से भी उनकी समस्याओं के संबंध में पूछताछ की गई। एडीजे ने चिकित्सा -उपचार संबंधी, समय-समय पर पेशी पर ले जाना, समय-समय पर विडियों कॉन्फ्रेसिंग से परिजनों से मुलाकात करवाने तथा उपकारागृह प्रशासन द्वारा वितरण किये जाने वाले सामान के संबंध में समुचित व्यवस्था बनाये रखने हेतु उपकारागृह प्रशासन को निर्देशित किया।

साथ ही उन्होंने बंदियों को नि:शुल्क विधिक सहायता अधिनियम तथा उनके कानूनी एवं विधिक अधिकारो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एडीजे पवन कुमार वर्मा ने उपकारागृह में लगी शिकायत पेटिका की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान उपकारागृह का रिकॉर्ड जांच गया। जिसके अनुसार उपकारागृह में 63 बंदी निरूद्ध है। एडीजे पवन कुमार वर्मा ने बंदियों व उपकारागृह प्रशासन को कोविड-19 से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना करने हेतु निर्देशित किया गया।