विधायक अमित चाचाण व पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल का अभिनंदन किया

 गोरखाना स्थित श्री बाबा मेघनाथ मठ प्रांगण में  विधायक अमित चाचाण व पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल का अभिनंदन किया गया।


नोहर,26 दिसम्बर। तहसील के गांव के गोरखाना स्थित श्री बाबा मेघनाथ मठ प्रांगण में शनिवार को विधायक अमित चाचाण व पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर उप जिला प्रमुख मुकेश सहारण, पंचायत समिति सदस्य मंगेज चौधरी, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि घीसाराम नायक, पंचायत समिति सदस्य रामप्रताप सहू, सहित पूर्व एवं वर्तमान अनेक सरपंचों, जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों का सम्मान व अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  विधायक अमित चाचाण थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मठ के महंत एवं असिंचित क्षेत्र संघर्ष समिति नोहर-भादरा के अध्यक्ष महंत योगी गोपालनाथ ने की।



ग्राम पंचायत की और से सरपंच सुल्तान गोदारा, दयाराम नेहरा, व अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा आए हुए अतिथियों का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण से स्वागत किया गया। असिंचित क्षेत्र संघर्ष समिति की ओर से सचिव प्रतापसिंह महरिया, कोषाध्यक्ष दयाराम सहू तथा उपाध्यक्ष शंकरलाल शर्मा ने शाल औढाकर व माल्यार्पण से अभिनन्दन किया। बाबा मेघनाथ मठ की ओर से महंत योगी गोपालनाथ ने प्रतीक चिन्ह स्वरूप  गुरू गोरक्ष नाथ की तस्वीर भेंट कर विधायक, प्रधान व जिला उपप्रमुख का सम्मान किया। कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए  वक्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, पानी, सङक़, शिक्षा सहित विभिन्न विकास कार्यो को प्राथमिकता के साथ करवाने की बात कही गई।


इस मौके पर खुईंया पुलिस थानाधिकारी हरबंस सिंह ने नशे मुक्ति के तहत चलाये जा रहे कार्यक्रम संजीवनी की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के बाद  राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधायक कोटे से नवनिर्मित प्रार्थना स्थल शैड का लॉकार्पण किया गया। इस मौके पर राजूराम शीला, सहदेव नेहरा, लक्ष्मण शीला, सुभाष डूडी, शरीफ मोहम्मद, सरपंच रजीराम ज्याणी, भादरराम गोस्वामी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।