नोहर,26 दिसम्बर। अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी नोहर द्वारा किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष कॉमरेड मंगेज चौधरी के नेतृत्व में तीनों कृषि कानूनो के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में श्रीगंगानगर -दिल्ली हाईवे पर टॉपरिया टोल नाके को टोल मुक्त करवाया गया।
टोल नाके पर धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें पंचायत समिति सदस्य सुरजीत बैनीवाल,सीटू नेता रिद्धकरण कस्वा,कॉमरेड भालाराम स्वामी, छात्रसंघ अध्यक्ष अजय सहु ,एसएफआई के अनिल श्योराण आदि उपस्थित थे।


