सर्वप्रथम भारत माता अभिनंदन संगठन द्वारा मनाया गया बाल बलिदान दिवस

315 वर्षों के उपरांत सर्वप्रथम भारत माता अभिनंदन संगठन के आह्वान पर गुरु गोविंद सिंह जी के दोनों साहिबजादा जोरावर सिंह उम्र 8 साल में फतेह सिंह जी उम्र 6 साल द्वारा देश धर्म व हिंदुत्व की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देने की स्मृति में 26 दिसंबर को सिलीगुड़ी शाखा द्वारा पहली बार बाल बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में गुरुद्वारा की तरफ से विपिन सिंह   एवं विशिष्ट अतिथि वार्ड काउंसलर सीमा साह एवं भगवान दास गोयल को क्रमशः शिव कुमार मोर कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रभारी रितु गर्ग एवं प्रधान रविंद्र कुमार हवेलिया  द्वारा खादा पहना कर एवं संगठन का सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया  I संगठन द्वारा सुलेख प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विजेता रहे अविनाश कुमार सिंह , अंजू कुमारी एवं ज्योति सिंह एवं   आकाश राय, नंदिनी साहनी और सानिया साह को मिला। इसमें काफ़ी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।जिसमें विजेताओं को संगठन का सर्टिफिकेट सहित पुरस्कार भी दिया गया। संगठन के कार्यक्रम में सिलीगुड़ी के गणमान्य व्यक्ति महेंद्र सिंघल, सुभाष नक्किपुरिया, एवं सचिव प्रेम गोयल,सदस्य किशन कुमार अग्रवाल, बिजेंदर गोयल, हनुमान डालमिया, डोली जैसवाल, बबीता पिंकी,आदि उपस्थित रहे । सुनील सिंघल  द्वारा मंच संचालन किया गया। सभी बच्चों ने मधुर ध्वनि से देशभक्ति के गीतों द्वारा सभी का प्रोत्साहन बढ़ाया । समारोह स्थल भारत माता की जय कारों से गूंज उठा।  प्रोग्राम में उपस्थित सभी ने शहीदों की स्मृति मे 2 मिनट का मौन धारण किया ।राष्ट्रगान द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया एवं उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों ने कार्यक्रम की बहुत-बहुत सराहना की एवं बाल बलिदान दिवस मनाए जाने की परंपरा को हर वर्ष इसी तरह बनाने का आश्वासन दिया। नाश्ते के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया कोरोना काल को देखते हुए संक्षिप्त रूप में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ।