कोरोना के विरुद्ध कस्बें में जागरूकता रैली निकाली गई

 कोरोना के विरुद्ध निकाली जागरूकता रैली नगर पालिका ई.ओ. दलीप पूनिया ने जागरूकता रैली को रवाना किया



नोहर, 9 दिसम्बर। कोरोना के विरुद्ध जन आन्दोलन में नगरपालिका नोहर द्वारा नो मास्क नो एन्ट्री कार्यक्रम के तहत कस्बें में जागरूकता रैली निकाली गई। नगर पालिका ई.ओ. दलीप पूनिया ने जागरूकता रैली को रवाना किया। जागरूकता रैली में अखिल भारतीय वैश्व समाज बीकानेर संभाग अध्यक्ष श्रैया सिपानी एवं महिला एवं बाल विकास की आशा सहयोगिनियों सहित पालिका कार्मिकों ने भाग लिया। रैली के दौरान लोगो को कोविड-19 को लेकर जागरूक किया गया व बिना मास्क घुमने वाले लोगो को मास्क वितरित किये गये।



नगर पालिका ई.ओ दलीप पूनिया ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव ही उपाय है। उन्होंने लोगों से आवश्यक रूप से मास्क पहनने व सावधानिया बरतने की अपील की। इस मौके पर विकास शर्मा, अनिल ,नीलम सिहाग, आरिफ मोहम्मद,सुशील कुमार, पवन कुमार नाई,पवन तलवाडिय़ा, रामलाल व्यास, उमा पुरोहित, सरोजबाला, भागीरथी, पुष्पादेवी, राजकुमारी, अध्यापक राधेश्याम उपस्थित थे।