नोहर पंचायत समिति में कांग्रेस का प्रधान बनना लगभग तय

नोहर, 8 दिसम्बर। मंगलवार को जारी हुये पंचायत चुनाव के परिणाम में कांग्रेस पार्टी का दबदबा रहा। पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया। नोहर पंचायत समिति के 27 ब्लॉक में कांग्रेस 13 सीटो पर विजयी हुई। जबकि भाजपा को 10, माकपा को 3 व 1 सीट निर्दलीय के खाते में गई। चुनाव परिणाम के बाद नोहर पंचायत समिति में कांग्रेस का प्रधान बनना करीब-करीब तय हो गया। हालांकि चुनाव परिणाम में कांग्रेस को बहुमत से 1 सीट कम मिली है। इन चुनावों में माकपा ने भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता खुशी से झुम उठे। कांग्रेस की सफलता पर कार्यकर्ताओं ने यहां विधायक अमित चाचाण के निवास पर मिठाई बांटकर व गुलाल उड़ेलकर खुशिया मनाई। प्रधान पद के होने वाले चुनाव में माकपा को किंगमेकर माना जा रहा है। पंचायत चुनाव में कांग्रेस व भाजपा के अलावा कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। वही कि गई दिग्गज चुनाव जीतने में सफल भी रहे।  नोहर पंचायत समिति में प्रधान का पद सामान्य पुरूष के लिए आरक्षित है। प्रधान पद का चुनाव 10 दिसम्बर को नोहर पंचायत समिति में होगा। कांग्रेस की ओर से प्रधान पद के लिये सोहन ढि़ल, रामकुमार सैनी व संतोष देवी को दावेदार माना जा रहा है।
जनता ने विकास कार्यो पर लगाई मुहर
पंचायत चुनाव का परिणाम आने के बाद विधायक अमित चाचाण ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में कांगे्रेस को मिली सफलता क्षेत्र में विकास कार्यो पर नई गति देगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र कि जनता ने ब्लॉक व जोन में कांगे्रस प्रत्याशियों को विजयी बनाकर क्षेत्र में कांंग्रेस सरकार में हुये विकास कार्य पर मुहर लगा दी है। उन्होंने बताया कि जनता ने कड़ी से कड़ी जोडक़र यह साबित कर दिया है कि कांगे्रस सदैव विकास कि राजनीति करती है। विधायक चाचाण ने पंचायत चुनाव में सफलता के लिए क्षेत्र कि जनता के अलावा कार्यकर्ताओं व समर्थको का आभार व्यक्त किया है।