किसान आंदोलन , किसानो का आमरण अनशन दसवे दिन भी जारी
नोहर, 9 दिसम्बर। किसान संघर्ष समिति रासलाना वितरिका टेल की ओर से रायसिंहपुरा माइनर पर चल रहा आमरण अनशन बुधवार को दसवें दिन भी जारी रहा। आमरण अनशन पर बैठे किसान कनीराम बैनीवाल ने बताया कि जब तक सिंचाई विभाग द्वारा रेगुलेशन निर्धारित कर आठ दिन टेल पर सिंचाई पानी नहीं दिया जाएगा तब तक सरकार व प्रशासन से कोई वार्ता नहीं की जाएगी। वही दस दिनों से आमरण अनशन पर बैठे किसानों के स्वास्थ्य में गिरावट आने लगी है।
बुधवार को आमरण अनशन पर बैठे किसानों के साथ रणजीत जाखड़, महेन्द्र सहारण, विनोद जांगिड़, रखाराम बैनीवाल, दीनदयाल बैनीवाल, लाधुराम सुथार, काशीराम ओजला, मोहन जाखड़, कानाराम बैनीवाल, वेदप्रकाश सहारण, कालूराम वाल्मीकी, सुरेन्द्र बैनीवाल आदि किसान धरने पर बैठे। संघर्ष समिति अध्यक्ष कृष्णलाल सहारण ने बताया कि 14 दिसम्बर को समिति की ओर से नोहर-जयपुर मार्ग पर घोषित चक्काजाम को सफल बनाने के लिए गांवों में जनसंपर्क किया जा रहा है।



