नोहर,30 दिसम्बर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोगराना में बिना किसी अनुमति के विद्यालय परिसर में लगे वर्षो पुराने पेड़ काटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
इस संबंध में भोगराना निवासी भागीरथ जाट ने जिला कलेक्टर सहित उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर सम्पूर्ण मामले की जांच करवाने की मांग की है। वही एसडीएम श्वेता कोचर ने इस संबंध में ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच कर रिर्पोट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। भागीरथ जाट द्वारा उच्च अधिकारियों को भेजे गये पत्र में बताया गया है कि विद्यालय परिसर में करीब दो दशक पूराने हरे किंकर के पेड़ बिना किसी अनुमति के काट दिये गये। विद्यालय प्रंबधन द्वारा इस संबंध में न तो किसी प्रकार की प्रशासनिक अनुमति ली गई और न ही किसी प्रकार का प्रस्ताव पारित किया गया। पत्र में आरोप लगाया गया है कि पेड़ो से प्राप्त राशि को खुर्दबुर्द कर राजस्व का नुकसान भी पहुंचाया गया। शिकायत के साथ काटे गये पेड़ो कि फोटो व विडियों भी भेजी गई है। पत्र में सम्पूर्ण मामले की जांच करवाकर कार्यवाही कि मांग कि गई है।